लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में नयी, एकीकृत, समेकित और प्रतिनिधित्व वाली सरकार बने : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:41 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने समावेशी विचार-विमर्श के जरिए अफगानिस्तान में नयी, एकीकृत, और प्रतिनिधित्व वाली ऐसी सरकार के गठन की अपील की है, जिसमें महिलाओं की पूर्ण भारीदारी हो। यूएनएससी ने सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि तालिबान या कोई अन्य अफगान समूह किसी अन्य देश से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादियों का भी साथ नहीं दें। अफगानिस्तान पर रविवार को तालिबान का पूरा कब्जा होने के बाद 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की सोमवार को आपात बैठक हुई। युद्ध से जर्जर देश में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं, वहीं तालिबान के शासन के डर से देश से निकलने के लिए हवाईअड्डे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान पर यूएनएससी की यह पिछले 10 दिनों में दूसरी बैठक है। यह बैठक फिलहाल परिषद के अध्यक्ष राष्ट्र भारत की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद परिषद के सदस्यों ने एक बयान में सभी प्रकार का संघर्ष/हिंसा तत्काल बंद करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने ‘‘समावेशी विचार-विमर्श के माध्यम से अफगानिस्तान में नयी, एकीकृत, समेकित और प्रतिनिधित्व वाली ऐसी सरकार के गठन की अपील की है, जिसमें महिलाओं की पूर्ण भारीदारी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा