लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 09:36 IST

Open in App

सेंट लुइस, छह मार्च (एपी) अमेरिका के मिसौरी राज्य के सेंट लुइस में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी और एक अन्य बच्ची को लेकर फरार हो गया । बाद में व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को बरामद कर लिया गया है।

सेंट लुइस काउंटी के पुलिस प्रवक्ता ट्रैकी पानस ने बताया कि इस हत्याकांड को बृहस्पतिवार देर रात अंजाम दिया गया ।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान रोजेन मैक्कुली (34), उसके 13 साल के बेटे के. जॉनसन, और छह साल की बेटी केली ब्रुक्स के रूप में की गयी है।

पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की मैक्कुली की एक साल की बेटी को उसका पति और मामले का संदिग्ध बॉबी मैक्कुली तृतीय अपने साथ ले गया है । बॉबी इस बच्ची का जैविक पिता है।

अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि बॉबी ने 28 फरवरी को तलाक के लिये अर्जी दी थी । बॉबी, गोलीबारी में मारे गये दोनों बच्चों का जैविक पिता नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?