अमेरिका में फ्लोरिडा हाईवे पर ट्रकों और दो यात्री वाहनों के बीच टक्कर, सात की मौत
By भाषा | Published: January 4, 2019 10:02 AM2019-01-04T10:02:34+5:302019-01-04T10:02:34+5:30
फोर्ट लाउडरडेल (अमेरिका) चार जनवरी (एपी) अमेरिका में फ्लोरिडा हाइवे पर बृहस्पतिवार को सामान से लदे ट्रकों और दो यात्री वाहनों के बीच टक्कर के बाद सड़क पर फैले डीजल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
'गैनेसविले सन' की खबर के मुताबिक हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
आपातकालीन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग का कहना है कि वह इस मामले की हत्या के नजरिये से जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।
हादसे के बाद हाइवे को घटनास्थल के नजदीक दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।