लाइव न्यूज़ :

सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:23 IST

Open in App

फ्रीटाउन (सिएरा लियोन), छह नवंबर (एपी) अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी के निकट एक तेल टैंकर विस्फोट में कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फ्रीटाउन के पूर्व में उपनगर वेलिंगटन में एक बस के टैंकर से टकराने के बाद शुक्रवार देर रात यह विस्फोट हुआ।

स्टॉफ सदस्य फोदे मूसा के अनुसार, कनॉट अस्पताल के मुर्दाघर में शनिवार सुबह तक 92 शव लाए जाने की सूचना है। गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 पीड़ितों के बचने की उम्मीद नहीं है।

घायल लोग जिनके कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे, वे स्ट्रेचर पर नग्न अवस्था पड़े थे।

विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा प्राप्त वीडियो में रात को विशाल आग का गोला जलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे।

इस बीच राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो, जो शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में भाग लेने के लिए स्कॉटलैंड में थे, ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।’’

उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य आपातकाल के मद्देनजर ‘‘अथक प्रयास’’ करेंगे।

उन्होंने अपने फेसबुक पृष्ठ पर कहा, ‘‘हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं, और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल