लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम शरीफ के आवास के पास हुआ विस्फोट, नौ लोगों की गई जान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 15, 2018 07:51 IST

'रेस्क्यू1122' के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने बताया, 'विस्फोट में नौ लोग मारे गए हैं, जिनमें दो पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल भी शामिल हैं।

Open in App

लाहौर, 14 मार्च: पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद कोविस्फोट में उड़ा लिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट शरीफ परिवार के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक जांच चौकी के समीप हुआ। विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम था। हमले में 25 लोग घायल भी हुए हैं।

'रेस्क्यू1122' के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने बताया, 'विस्फोट में नौ लोग मारे गए हैं, जिनमें दो पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल भी शामिल हैं। कुल 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें करीब14 पुलिसकर्मी हैं। चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई गई है।' उन्होंने कहा कि घायलों को शरीफ मेडिकल कॉम्पलेक्स और निकट के अस्पतालों में ले जाया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक आरिफ नवाज ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया। हमलावर किशोर था। लाहौर के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हैदर अशरफ ने संवाददाताओं को बताया कि तबलीगी सेंटर के निकट जांच चौकी के पास किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने हमलावर की उम्र नहीं बताई।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कुछ खबरों में कहा गया है कि तहरीक-ए- लिबान पाकिस्तान ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।  

टॅग्स :बम विस्फोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल