लाइव न्यूज़ :

Earthquake Hits Japan: जापान में 7.6 तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी की गई

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2024 14:51 IST

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पश्चिमी क्षेत्रों में कई तेज़ भूकंप आने के बाद इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे जापान के उत्तरी मध्य क्षेत्र में सोमवार को 7.6 तीव्रता का भूकंप आयाभूकंप आने के बाद इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कीएनएचके टीवी ने चेतावनी दी कि पानी की लहर 5 मीटर (16.5 फीट) तक पहुंच सकती है

Japan Earthquake Updates: जापान के उत्तरी मध्य क्षेत्र में सोमवार को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पश्चिमी क्षेत्रों में कई तेज़ भूकंप आने के बाद इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जाँच कर रहा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा और आसपास के प्रान्तों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 मापी गई।

एनएचके टीवी ने चेतावनी दी कि पानी की लहर 5 मीटर (16.5 फीट) तक पहुंच सकती है और लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की इमारत की चोटी पर भागने का आग्रह किया। इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर 1 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। शाम करीब 4:10 बजे (0710 GMT) इशिकावा प्रान्त के नोटो क्षेत्र में भूकंप आने के बाद राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने कहा, "सभी निवासियों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर चले जाना चाहिए।"

इस बीच, दक्षिण कोरिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद पूर्वी तट के कुछ हिस्सों में समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में फिलहाल कोई असामान्यता नहीं है, लेकिन कंपनी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद इशिकावा प्रान्त में सभी हाई-स्पीड ट्रेनें रोक दी गईं।

टॅग्स :जापानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा