लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से 14 अगस्त के बाद से अब तक 7,000 लोग निकाले गए : पेंटागन

By भाषा | Updated: August 20, 2021 09:03 IST

Open in App

पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 14 अगस्त को शुरू किए गए निकासी अभियान के बाद से अब तक कुल सात हजार लोगों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है और काबुल में अभी 5,200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। कुल मिलाकर, अफगानिस्तान से बाहर आने वाले लोगों की संख्या 12,000 के करीब है। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया था। 20 साल तक चले युद्ध के बाद देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान को अचानक मिली जीत से काबुल हवाईअड्डे पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई जहां से अमेरिका और संबद्ध देश अपने हजारों नागरिकों और सहयोगियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सैन्य अभियान जांच कमान के कमांडिंग जनरल, मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा, “अमेरिका की बची हुई सैन्य टुकड़ियां और काबुल में मैदान पर अब 5,200 से अधिक सैनिक हैं। काबुल हवाईअड्डा उड़ान अभियानों के लिए सुरक्षित एवं खुला हुआ है। अब ऐसे कई द्वार हैं जो हवाई क्षेत्र में प्रवेश देंगे, जो सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद करेंगे।” तालिबान संकट के बीच अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को हवाई मार्ग से लाने की जिम्मेदारी संभाल रहे मेजर जनरल टेलर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में, 13 सी-17 विमानों ने अतिरिक्त सैनिकों एवं उपकरणों के साथ और 12 सी-17 सैन्य विमानों ने यहां से प्रस्थान किया है। उन्होंने कहा कि 2,000 से अधिक यात्रियों को लेकर ये विमान काबुल से रवाना हुए और सेंटकॉम अभियान क्षेत्र में निर्दिष्ट सुरक्षित ठिकानों में पहुंचे। टेलर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “14 अगस्त को निकासी अभियान शुरू होने के बाद से, हमने लगभग 7,000 लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला है। यह वृद्धि विमान और एयरलिफ्ट क्षमता को बढ़ाने, निकासी की तेज प्रक्रिया, और रिपोर्टिंग में अधिक जानकारी और निष्ठा दोनों को दर्शाती है।” वहीं, हवाईअड्डे पर भ्रम एवं अव्यवस्था के बीच, अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान से निकलने के इच्छुक लोगों को राहत देने का कदम उठाया है जिसमें अब उन्हें कोविड-19 की जांच करानी जरूरी नहीं होगी। अफगानिस्तान भले ही कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का बड़ा केंद्र रहा हो लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वहां से निकाले जा रहे लोगों को यात्रा के लिए कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट देनी जरूरी नहीं होगा। मंत्रालय ने कहा, “अमेरिकी सरकार द्वारा अफगानिस्तान से निकाले जा रहे सभी व्यक्तियों के लिए कोविड जांच के संबंध में एक व्यापक मानवीय छूट लागू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल