लाइव न्यूज़ :

भारत में बने 4 कफ सिरप पीने से हुई गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत? WHO ने सभी देशों के लिए जारी किया मेडिकल उत्पाद अलर्ट

By आजाद खान | Updated: October 6, 2022 11:33 IST

आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट जारी किया है। इस पर बोलते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा है, "चार उत्पादों में से प्रत्येक के नमूनों का प्रयोगशाला विश्लेषण पुष्टि करता है कि उनमें डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने मेडिकल उत्पाद अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि संभावित रूप से इन कफ सिरप से गुर्दों में गंभीर चोट पाई गई है। यही नहीं डब्ल्यूएचओ ने इसे गाम्बिया में 66 बच्चों की मौतों से भी जोड़ा है।

Indian Cough Syrup WHO: भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए चार खांसी और कफ सिरप (Cough Syrup) को लेकर डब्ल्यूएचओ ने एक मेडिकल उत्पाद अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ (WHO) की माने तो उसने यह संभावना जताई है कि इन चार खांसी और कफ सिरप के कारण गुर्दों में चोटें आती है और आशंका है कि इससे गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है। 

वहीं इस मामले में कंपनी के साथ आगे की जांच की जा रही है। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को अलर्ट भी जारी किया है। 

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने क्या कहा 

वहीं इस मामले में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने कहा गाम्बिया में जिन चार खांसी और कफ सिरप की पहचान की गई है, उसके लिए चिकित्सा उत्पाद अलर्ट जारी किया गया है। 

इसे लेकर उन्होंने यह भी कहा कि ये चार खांसी और कफ सिरप में यह पाया गया है कि ये संभावित रूप से गुर्दे की गंभीर चोट पहुंचाती है। उन्होंने इसे गाम्बिया में हुए 66 बच्चों की मौत से भी जोड़ कर देखा है। टेडरोस ने यह भी कहा कि इन बच्चों की मौत उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है। 

डब्ल्यूएचओ ने क्या बोला है

इस पर बोलते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा है, "चार उत्पादों में से प्रत्येक के नमूनों का प्रयोगशाला विश्लेषण पुष्टि करता है कि उनमें डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा है।" 

अन्य देशों को भी किया अलर्ट

इन सिरप को लेकर अभी केवल गाम्बिया से ही बच्चों की मौत खबर सामने आई है। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है ये सिरप अन्य देशों में भी भेजा गया होगा। इसे देखते हुए डब्ल्यूएचओ (WHO) ने सभी देशों के लिए एक अलर्ट भी जारी किया है जिसमें वह इन सिरप के सप्लाई का पता लगाने और इसे रोकने की सलाह दी है। 

वहीं इस मामले में डब्ल्यूएचओ (WHO) संबंधित कंपनी और भारत में नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे की जांच कर रहा है।  

टॅग्स :WHOभारतchildchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं