लाइव न्यूज़ :

कैलीफोर्निया में रात के वक्त टहल रहे भारतीय मूल के 64 वर्षीय सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: August 28, 2019 14:39 IST

लोगों ने सिंह को खून में लथपथ देखा और तुरन्त 911 (आपात नंबर) पर फोन किया। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार पुलिस को कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है। उसने सोमवार को समुदाय के लोगों से उस व्यक्ति की पहचान करने को कहा है जो एक वीडियो में बाड़ फांदकर पार्क से बाहर भागता दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेसी पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ट्रेविन फ्रीटास ने कहा कि हमें यह पता लगाना है कि वह कौन है, वे वहां क्यों थे।सिंह ने पारम्परिक सिख पगड़ी पहनी थी और वह दिन में दो बार सैर पर जाते थे।

कैलीफोर्निया में रात के वक्त टहल रहे भारतीय मूल के 64 वर्षीय एक सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ‘एबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार परमजीत सिंह पर रात नौ बजे ट्रेसी के ‘ग्रेचेन टैली पार्क’ में हमला किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

जासूसों ने बताया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने सिंह को खून में लथपथ देखा और तुरन्त 911 (आपात नंबर) पर फोन किया। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार पुलिस को कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है। उसने सोमवार को समुदाय के लोगों से उस व्यक्ति की पहचान करने को कहा है जो एक वीडियो में बाड़ फांदकर पार्क से बाहर भागता दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो घटना के वक्त के आस पास का ही है। ट्रेसी पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ट्रेविन फ्रीटास ने कहा कि हमें यह पता लगाना है कि वह कौन है, वे वहां क्यों थे। सिंह ने पारम्परिक सिख पगड़ी पहनी थी और वह दिन में दो बार सैर पर जाते थे। कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि सिख होने के कारण उन पर हमला किया गया।

पुलिस ने कहा कि वह इसके घृणा अपराध होने पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। मृतक के दामाद हरनेक सिंह कांग ने बताया कि सिंह तीन साल पहले ट्रेसी आए थे और सिख समुदाय के एक सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम देश में बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं, तो जो भी हुआ वह अस्वीकार्य है।’’

सिंह के दो बच्चे और तीन नाती-पोते हैं। घटना से स्थानीय लोगों के बीच तनाव है। पड़ोसियों ने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। पड़ोसी देव रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘ बेहद स्तब्ध हूं। यह बेहद सुरक्षित जगह है, ट्रेसी का एक बेहद सभ्य इलाका है ।’’

ट्रेसी के मेयर रॉबर्ट रिकमैन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें हमारे सुरक्षित, एकजुट समुदाय पर गर्व है। हिंसा में अपने बीच के एक सदस्य को खोकर हम भीतर तक हिल गए हैं और पूरा समुदाय यह महसूस कर रहा है।’’ मामले पर सोमवार को हुई आपात बैठक में मेयर और पुलिस प्रमुख ने सिख समुदाय से बात कर उन्हें शांत किया और और उनके सवालों के जवाब दिया। समुदाय ने संदिग्ध की पहचान करने वाले को 1000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :अमेरिकासिख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल