साल 2023 में 59,100 भारतीय अमेरिकी नागरिक बने, जानिए क्या है अमेरिकी नागरिकता पाने के नियम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 12, 2024 11:32 AM2024-02-12T11:32:07+5:302024-02-12T11:34:24+5:30

अब अन्य देशों के लोगों के लिए अमेरिका की नागरिकता हासिल करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। अमेरिका में बेहतर जीवन स्तर और समृद्धि की वजह से बड़ी तादाद में लोग वहां जाते हैं और ग्रीन कार्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं।

59,100 Indians will become American citizens in the year 2023 rules for getting American citizenship | साल 2023 में 59,100 भारतीय अमेरिकी नागरिक बने, जानिए क्या है अमेरिकी नागरिकता पाने के नियम

अमेरिका की नागरिकता हासिल करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है

Highlightsसाल 2023 में अमेरिका की नागरिकता पाने वाले लोगों में लगभग 6.7 प्रतिशत भारतीय थेपिछले साल 59,100 भारतीय अमेरिकी नागरिक बनेपिछले साल 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन अमेरिकी नागरिक बन गए

नई दिल्ली: भारतीयों के अमेरिका की नागरिकता पाने की चाहत बढ़ती ही जा रही है। साल 2023 में अमेरिका की नागरिकता पाने वाले लोगों में लगभग 6.7 प्रतिशत भारतीय थे। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूसीआईएस) द्वारा जारी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 59,100 भारतीय अमेरिकी नागरिक बने।

हालांकि अब भी अमेरिका की नागरिकता पाने वाले लोगों में मैक्सिकन सबसे आगे हैं। पिछले साल 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन अमेरिकी नागरिक बन गए।  नए अमेरिकी नागरिकों में मेक्सिको के लोगों की हिस्सेदारी लगभग 12.7 प्रतिशत थी।

साल 2023 में नए अमेरिकी नागरिकों में से पांच प्रतिशत फिलीपींस से आए और लगभग 44,800 फिलिपिनो अमेरिकी नागरिक बने। 2023 में नए अमेरिकी नागरिकों की कुल संख्या में 32 प्रतिशत की हिस्सेदारी डोमिनिकन गणराज्य और क्यूबा की थी। 

इससे पहले साल 2022 में 9.63 लाख लोग नए अमेरिकी नागरिक बने। इस वर्ष लगभग 13.3 प्रतिशत मेक्सिकोवासियों ने अमेरिका की नागरिकता ली।  इसके बाद 6.8 प्रतिशत भारतीय थे। फिलीपींस 5.5 प्रतिशत नागरिकों के साथ तीसरे स्थान पर था।

बता दें कि अमेरिकी नागरिक बनने के लिए, किसी व्यक्ति को आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम में निर्धारित पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। नागरिकता पाने के लिए किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए वैध स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

2023 में अधिकांश नए अमेरिकी नागरिकों को देश की नागरिकता मिली क्योंकि वे कम से कम पांच वर्षों से वैध स्थायी निवासी थे। कई आवेदक तीन साल से एलपीआर हैं या तीन साल से अमेरिकी नागरिकों से शादी कर चुके हैं। कई विदेशी नागरिकों को उनकी सैन्य सेवा के लिए नागरिकता प्रदान की गई।

बता दें कि अब अन्य देशों के लोगों  के लिए अमेरिका की नागरिकता हासिल करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। अमेरिका में बेहतर जीवन स्तर और समृद्धि की वजह से बड़ी तादाद में लोग वहां जाते हैं और ग्रीन कार्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसकी मदद से उन्हें अमेरिकी नागरिकों जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ग्रीन कार्ड अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का बुनियादी चरण है।

Web Title: 59,100 Indians will become American citizens in the year 2023 rules for getting American citizenship

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे