लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में मंत्रियों को बंधक बनाने के आरोप में 56 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:40 IST

Open in App

केपटाउन, 15 अक्टूबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नस्लभेद के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष में शामिल रहे सैनिकों के साथ हुई एक बैठक में सहमति नहीं बनने पर मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों तथा एक उप मंत्री को तीन घंटे बंधक बना कर रखा गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 56 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों पर अपहरण का आरोप दर्ज किया सकता है। राजधानी प्रिटोरिया के पास बृहस्पतिवार रात को सेंचुरियन इलाके में एक होटल में ‘रक्षा एवं पूर्व सैनिक मंत्री’ थंडी मोडिसे, उनके उप मंत्री थाबांग मकवेतला और ‘प्रेसिडेंसी में मंत्री’ मोंडली गुंगुबेले उन पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर रहे थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेदी सरकार के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष में भाग लिया था।

गुंगुबेले ने बताया कि बैठक में विवाद उत्पन्न हो गया और कुछ पूर्व सैनिकों ने सरकार के तीनों मंत्रियों को कमरे से बाहर जाने से रोका, जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा कि पुलिस ने बंधक बनाने वालों से बातचीत कर सुलह का प्रयास किया, लेकिन इसमें विफल होने के बाद बल प्रयोग कर बंधकों को छुड़ा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान में गोली नहीं चलाई गई, हालांकि कुछ पूर्व सैनिकों का आरोप है कि गोली चलाई गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए 56 आरोपियों में से सात महिलाएं हैं। गुंगुबेले ने कहा कि पूर्व सैनिकों की शिकायतें सुनने के उद्देश्य से बैठक बुलाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?