लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 55 शरणार्थियों की मौत, 52 अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 11, 2021 01:03 IST

Open in App

टक्स्टला गुटिएरेज़ (मैक्सिको), 10 दिसंबर (एपी) दक्षिणी मेक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पैदल पार पुल पर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य घायल हो गए।

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रिस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पीड़ादयक होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों का पता कर रहे हैं।’’

ओब्राडोर ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लगातार कर कह रहे हैं कि शरणार्थी मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है लेकिन अमेरिकी सरकार की गति धीमी है।

चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि घायलों में से 21 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

संघीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

हादसे में बाल-बाल बचे ग्वाटेमाला के सेल्सो पैचिको ने बताया कि ऐसा लगा कि ट्रक तेज रफ्तार में चल रहा है और फिर शायद शरणार्थियों के वजन से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह पलट गया।

पैचिको ने बताया कि ट्रक में ग्वाटेमाला तथा होन्डुरास के शरणार्थी थे और शायद आठ से 10 बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें ग्वाटेमाला निर्वासित कर दिया जाएगा।

इस बीच, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने ट्वीट किया, ‘‘ चियापास में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं और पीड़ितों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं, जिन्हें हम दूतावास संबंधी हर मदद मुहैया कराएंगे।’’

कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप फ्रांसिस ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला