लाइव न्यूज़ :

सीरिया में असद परिवार के शासन के 50 साल पूरे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 13:46 IST

Open in App

बेरूत, 12 नवंबर (एपी) सीरिया में असद परिवार के शासन के 50 साल शुक्रवार को पूरे हो रहे हैं।

वर्ष 1970 में 13 नवंबर को ही वायुसेना के युवा अधिकारी हाफिज असद ने रक्तहीन तख्ता पलट किया था और वर्ष 1946 में फ्रांस से आजादी प्राप्त करने का बाद पहला सैन्य शासन था और तब से असद परिवार देश पर राज कर रहा है।

सीरिया करीब एक दशक के गृह युद्ध की वजह से खंडर में तब्दील हो गया है, इस युद्ध में करीब पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है, आधी आबादी पलायन कर चुकी है और अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है, पूरा इलाका सरकार के नियंत्रण से बाहर जा चुका है लेकिन एक चीज अक्षुण्ण है तो वह है हाफिज असद के बाद उनके बेटे बशर असद की देश की सत्ता पर पकड़।

बशर असद पर आरोप है कि वह राजस्व का आधा हिस्सा युद्ध पर खर्च कर रहे हैं और अपनी सत्ता पर पकड़ मजबूत रखने के लिए अरब राष्ट्रवाद से अधिक पिता की तरह ईरान और रूस जैसे सहयोगियों पर निर्भर हैं।

असद से कई बार मुलाकात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने संस्मरण ‘ माई लाइफ’ में लिखा, ‘‘ वह बहुत ही निष्ठुर लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने विरोधियों को सबक सिखाने के लिए पूरे गांव को तबाह कर दिया।’’ क्लिंटन ने यह बात 1982 में हामा में हुए नरसंहार के संदर्भ में लिखी जिसमें असद की सेना ने मुस्लिम ब्रदरहुड के आंदोलन को दबाने के लिए हजारों लोगों की हत्याएं कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!