नाइजीरिया में 47 लोगों की हत्या; डाकुओं ने घर, ट्रक, कारों सहित फसल और खेतों को भी लगा दी आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2021 05:39 PM2021-12-20T17:39:18+5:302021-12-20T17:44:00+5:30

विदेश संबंधों पर अमेरिकी परिषद की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन डाकुओं ने उत्तर पश्चिम और मध्य राज्यों में 2021 में अब तक कम से कम 2,500 लोगों की हत्या कर दी है।

47 killed in Nigeria Crops and fields including houses trucks cars were also set on fire | नाइजीरिया में 47 लोगों की हत्या; डाकुओं ने घर, ट्रक, कारों सहित फसल और खेतों को भी लगा दी आग

नाइजीरिया में 47 लोगों की हत्या; डाकुओं ने घर, ट्रक, कारों सहित फसल और खेतों को भी लगा दी आग

Highlightsअब तक किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक डाकुओं पर है इन डाकुओं ने उत्तर पश्चिम और मध्य राज्यों में 2021 में अब तक कम से कम 2,500 लोगों की हत्या कर दी है

लागोस (नाइजीरिया): नाइजीरिया के अशांत उत्तर पश्चिम के ग्रामीण इलाकों में हाल के दिनों में हथियारबंद गिरोह के सदस्यों ने 47 लोगों की हत्या कर दी है। सुरक्षा बल इन गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गए हैं। उत्तर पश्चिमी राज्य कडूना के सुरक्षा आयुक्त सैमुएल अरूवन ने राज्य में हमलों की पुष्टि की है। इस राज्य की सीमा देश की राजधानी अबूजा से लगती है। अब तक किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक डाकुओं पर है।

विदेश संबंधों पर अमेरिकी परिषद की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन डाकुओं ने उत्तर पश्चिम और मध्य राज्यों में 2021 में अब तक कम से कम 2,500 लोगों की हत्या कर दी है। बीते तीन महीनों के दौरान हमलों में इजाफा हुआ है जिससे पूरे साल की मृतक संख्या में वृद्धि के आसार हैं। सुरक्षा बलों को डाकुओं के पीछे लगाया गया है। वे प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी भी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है।

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि हमलावरों ने कुछ गांवों में घंटों तांडव मचाया । कडुमा के आयुक्त अरूवान के मुताबिक, शुक्रवार को तीन गांव में नौ लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के अन्य हिस्से में रविवार को 38 और लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने बताया कि घर, ट्रक, कारों के साथ-साथ फसल और खेतों को भी जला दिया गया।

Web Title: 47 killed in Nigeria Crops and fields including houses trucks cars were also set on fire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे