लाइव न्यूज़ :

कोसोवो में गैस टैंक विस्फोट में 44 लोग घायल

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:38 IST

Open in App

प्रिस्टीना (कोसोवो), छह जनवरी (एपी) दक्षिणी कोसोवो में मंगलवार को एक रेस्त्रा में 10 लीटर के एक तरल गैस टैंक में विस्फोट से 44 लोग घायल हो गए। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट फेरीजाज के एक रेस्त्रा में दोपहर करीब दो बजे हुआ। यह स्थान कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना से दक्षिण में 40 किलोमीटर दूर है। विस्फोट 10 लीटर के एक गैस टैंक में हुआ, जिससे रेस्त्रां वाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक दुकान और वहां खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

स्थानीय लोगों ने घायलों को दमकलकर्मियों और सैनिकों की मदद से इमारत से बाहर निकाला।

एक अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक घायलों में से आठ की हालत गंभीर है वहीं पुलिस प्रवक्ता काजिम रेका ने बताया कि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 के मद्देनजर जब पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है, तो रेस्त्रा में इतनी बड़ी संख्या में लोग क्यों मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब