लाइव न्यूज़ :

तुर्की में फिर हिली धरती, नूरदागी प्रांत में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप; बार-बार झटकों ने बढ़ाई परेशानी

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2023 13:04 IST

हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं। आपदा में बचे हुए लोगों तक पहुंचने के प्रयास में शून्य से नीचे का तापमान और करीब 200 की संख्या में आए भूकंप के बाद के झटके भी बाधा बन रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की में बुधवार को गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टल स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। सोमवार को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 7,900 से अधिक लोग मारे गए हैं।

अंकारा: तीन दिनों से भीषण भूकंप जनित आपदाओं से जूझ रहे तुर्की में बुधवार को गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टल स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप  सुबह 8:31 बजे के करीब आया।

सोमवार को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 7,900 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं। सीएनएन ने बताया कि एजेंसियों ने कहा है कि ये संख्या काफी बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। बार-बार भूकंप के झटकों से बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। 

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि सोमवार को देश में आए भूकंप के बाद तुर्की में कम से कम 5,894 लोग मारे गए हैं और 34,810 अन्य घायल हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में कम से कम 1,832 लोग मारे गए हैं और 3,849 अन्य घायल हुए हैं।

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण धराशायी हुई इमारतों में से लगातार शवें बरामद की जा रही हैं। भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं। आपदा में बचे हुए लोगों तक पहुंचने के प्रयास में शून्य से नीचे का तापमान और करीब 200 की संख्या में आए भूकंप के बाद के झटके भी बाधा बन रहे हैं, इससे अस्थिर ढांचों के भीतर लोगों को खोजना काफी खतरनाक हो गया है।

तुर्की के हते प्रांत में हजारों लोगों ने खेल केंद्रों या मेला हॉल में आश्रय लिया, जबकि अन्य लोगों ने बाहर रात बिताई और अलाव का सहारा लिया। इस्केंदरून बंदरगाह के एक इलाके से काला-घना धुआं उठ रहा है, जहां दमकल कर्मी अभी तक आग बुझाने में सफल नहीं हुए हैं।

टॅग्स :भूकंपतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल