लाइव न्यूज़ :

इजराइल में दर्दनाक हादसा, धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़, 40 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 09:32 IST

इजराइल में धार्मिक आयोजन में हुए भगदड़ में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। घटना आधी रात के बाद हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ इजराइल की मीडिया के अनुसार अभी 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैइस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए थे, भगदड़ के कारण का अभी पता नहीं चल सका है

यरुशलम: उत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार सुबह भगदड़ मच गयी जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है तथा कई लोग घायल हो गए। इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने घटना में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए थे। इजराइल की मीडिया ने घटना में कम से कम 40 लोगों के मरने की खबर दी है और घटनास्थल पर पड़े शवों की तस्वीरें छापी हैं।

घटना माउंट मेरोन में लाग बाओमर के मुख्य आयोजन के दौरान हुई। इस दिन हजारों लोग खासकर अति रूढ़िवादी यहूदी रब्बी शिमोन बार योचाई के सम्मान में इकट्ठा होते हैं। रब्बी शिमोन बार योचाई दूसरी सदी के संत थे जिन्हें यहीं दफनाया गया था। माउंट मेरोन में आयोजन के दौरान भीड़ पारंपरिक रूप से अलाव जलाती है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ‘‘बड़ी त्रासदी’’ बताते हुए हर किसी से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। घटना मध्यरात्रि के बाद हुई और भगदड़ का कारण भी तत्काल स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर जारी आयोजन के दौरान के वीडियो में यहूदी लोग बड़ी संख्या में एक ही जगह पर जमा दिख रहे हैं।

द्वीर (24) नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने आर्मी रेडियो स्टेशन को बताया कि ‘‘लोगों की भीड़ एक ही दिशा में आने लगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मैं मरने वाला हूं।

राहत एवं बचाव सेवा मेगन डेविड एडम ने ट्वीट किया कि वे 103 लोगों का उपचार कर रहे हैं जिनमें 38 की हालत गंभीर है। इजराइल की मीडिया ने इससे पहले खबर दी थी कि एक बड़ा स्टैंड ढह गया। हालांकि बचाव सेवा ने कहा कि सभी लोग भगदड़ में घायल हुए हैं।

इजराइल की मीडिया ने किसी अज्ञात चिकित्सा अधिकारी के हवाले से बताया कि घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने घटना में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

इजराइल की सेना ने बताया कि उसने इलाके में हुई ‘‘इतनी बड़ी घटना’’ में मदद के लिए हेलीकॉप्टर के साथ दवाइयां और खोज एवं बचाव टीम को भेजा है। हालांकि उसने घटना की प्रकृति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला