लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोरोना वायरस से अब तक 34 की मौत, जर्मनी में 50 मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 29, 2020 05:53 IST

जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 से अधिक मामलों की पुष्टि होने के साथ ही लगभग 1000 लोगों को संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के बाद ईरान में कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें हुई हैं साथ ही संक्रमण के पुष्ट मामलों में भी चीन के बाद यह दूसरा देश है।  ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनोश जहांपौर ने शुक्रवार को तेहरान में संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में बताया ।

दुबई, 28 फरवरी (एपी) ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि देश में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण के 388 पुष्ट मामलों में 34 लोगों की मौत हो चुकी है । ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनोश जहांपौर ने शुक्रवार को तेहरान में संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में बताया ।

इसके बाद से पश्चिम एशिया में वायरस से संक्रमण के 500 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं। चीन के बाद ईरान में कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें हुई हैं साथ ही संक्रमण के पुष्ट मामलों में भी चीन के बाद यह दूसरा देश है। 

जर्मनी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 मामलों की पुष्टि, 1000 पृथक सेवा में

जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 से अधिक मामलों की पुष्टि होने के साथ ही लगभग 1000 लोगों को संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया।

नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया के हेन्सबर्ग जिले में फरवरी के मध्य में एक संक्रमित जोड़े ने लोगों के साथ कार्निवल समारोहों में भाग लिया था जिसके कारण एहतियातन लगभग 1,000 लोगों को पृथक रखना पड़ रहा है। जिले में संक्रमण के 20 मामलों की पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा