लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 के 3,035 नए मामले आए, बच्चों में दुर्लभ वायरस-एमआईएस दिखा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात नवंबर सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ बच्चों में संक्रमण से संबंधित दुर्लभ ‘मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम’ (एमआईएस) बीमारी के मामले भी बढ़ रहे हैं। वहीं प्रशासन संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को यहां कोविड-19 के 3,035 नए मामले आए जबकि 12 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक संक्रमित करीब आठ हजार बच्चों में से चार में ‘दुर्लभ स्थिति’ उत्पन्न हुई है और उनमें एमआईएस की पुष्टि हुई है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एमआईएस के सभी चार मरीजों की उम्र दो महीने से आठ साल के बीच है और उन्हें इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच अस्पताल में भर्ती किया गया।

खबरों के मुताबिक इन चार मरीजों में से एक चार वर्षीय बच्चे को बाल गहन चिकित्सा कक्ष (सीसीआईयू) में भर्ती किया गया है जो जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर है जबकि एक बच्चा जनरल वार्ड में भर्ती है। वहीं, दो को छु्ट्टी दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई में प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय समीक्षा अध्ययन के मुताबिक 0.14 प्रतिशत संक्रमित बच्चों में एमआईएस का मामला आ रहा है। इसका अभिप्राय है कि कोविड-19 संक्रमित 10 हजार बच्चों में 14 बच्चे एमआईएस के शिकार हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल