लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या मामले के मुख्य आरोपी को 3 माह की जेल

By भाषा | Updated: October 7, 2020 17:45 IST

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने आरोपियों को रिहा करने के फैसले पर पिछले सप्ताह रोक लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में सरकारी वकील फैज शाह ने न्यायाधीशों से कहा कि उन्हें मामले की तैयारी के लिए और समय चाहिए।उच्चतम न्यायालय ने उसके तर्क को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 21अक्टूबर को करने की बात कही।

इस्लामाबाद: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या मामले के मुख्य आरोपी एवं अलकायदा सरगना अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहयोगियों को अगले तीन माह जेल में ही गुजारने होंगे। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

शेख की रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने उनकी हिरासत को बढ़ाने की घोषणा की । शीर्ष अदालत ने उन्हें रिहा करने पर सरकार पर पिछले सप्ताह रोक लगाई थी।

पर्ल के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील फैसल सिद्दिकी ने मीडिया को बताया कि सरकारी वकील फैज शाह ने न्यायाधीशों से कहा कि उन्हें मामले की तैयारी के लिए और समय चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने उसके तर्क को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 21अक्टूबर को करने की बात कही।

गौरतलब है कि अप्रैल में सिंध उच्च न्यायालय की एक दो न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2002 में पर्ल के अपहरण और हत्या में दोषी ठहराए गए 46 वर्षीय शेख की मौत की सजा को घटा कर सात साल की कारावास कर दिया था। अदालत ने उनके तीन सहयोगियों को भी बरी कर दिया जो मामले में ताउम्र कैद की सजा काट रहे थे।

इसके दो दिन बाद सिंध सरकार ने चारों दोषियों को जेल में रखने के लिए जन सुरक्षा कानून लगा दिया था। सिंध सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकापत्रकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल