लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भी तबलीगी जमात के 27 लोग कोरोना पॉजिटिव, कार्यक्रम बंद करवाने गए पुलिस पर भी किया चाकुओं से हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2020 09:47 IST

पाकिस्तान में 1,200 से अधीक लोग लाहौर में थे। जिसमें से 500 से ज्यादा विदेशी थे, जो कि तीन दिन-40 दिन और 4 महीने तक प्रचार करने के निकलने के लिए पहले लाहौर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1700 के करीब पहुंच गए हैं।पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 20 से अधीक लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज के मामले के सामने आने के बाद भारत के हजारों लोगों पर कोरोना वायरस का संकट मंडरा रहा है। यही खतरा पाकिस्तान में भी बना हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर में तबलीगी जमात में शामिल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान में रविवार को लाहौर में कोरोना संकट के बावजूद 5 दिनों का कार्यक्रम हुआ था। इसके तहत करीब 1200 लोग लाहौर के रायविंद में एकत्रित हुए थे। रविवार को जब यहां कोरोना को लेकर जांच की गई, तो 35 में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

पाकिस्तान की वेबसाइट डाउन के मुताबिक, 1,200 से अधीक लोग, जिसमें से 500 से ज्यादा विदेशी थे, जो कि तीन दिन-40 दिन और 4 महीने तक प्रचार करने के निकलने के लिए पहले यहां आए थे। उन लोगों को मरकज से सटे एक खुले स्थान में रखा गया है।

पाकिस्तान के SHO पर भी किया गया हमला 

इस कार्यक्रम को बंद करवाने गई पाकिस्तान पुलिस पर भी तबलीगी जमात के लोगों ने हमला किया। रविवार को तबलीगी जमात के एक सदस्य ने एक पुलिस अधिकारी एसएचओ अशरफ मलिक माखी पर चाकू से हमला कर दिया था। 

फौरन इसके बाद अधिकारी को डीएचक्यू अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। हालांकि उनकी स्थिति स्थिर है।  हमलावर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्वाबी जिले से पुलिस ने पकड़ लिया था।

पाकिस्तान में 1700 के करीब कोरोना  पॉजिटिव

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1700 के करीब पहुंच गए हैं। जबकि करीब 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  पंजाब में 593 मामले, सिंध में 508 मामले, खैबर पख्तूनख्वाह में 195 मामले, बलुचिस्तान में 144 मामले, गिलगिट-बाल्टीस्तान में 128 मामले, इस्लामाबाद में 51 मामले और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना