लाइव न्यूज़ :

इजरायल से दूसरे चरण में 'ऑपरेशन अजय' के तहत भारत लौटे 235 नागरिक, आपबीती सुनाई, कहा- 'छात्रों में है डर का माहौल'

By आकाश चौरसिया | Updated: October 14, 2023 10:14 IST

इजरायल से भारत में दूसरा जत्था आ गया है। इसमें 18000 में से 235 नागरिक वतन लौटे हैं और कुछ ने अपनी आपबीती सुनाई है और कहा कि काफी डर का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 235 भारत लौटे नागरिकाअभी भी इजरायल में फंसे 18000 नागरिकअब तक कुल 447 नागरिक पहुंच गए हैं भारत

नई दिल्ली: ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 235 भारतीय शनिवार की सुबह वतन वापसी कर चुके हैं। यह सफर तेल अवीव से दिल्ली एयरपोर्ट तक का रहा।  साथ ही भारत लौटे सभी नागरिकों ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है। 

नई दिल्ली में विमान के लैंड करने के बाद ही प्लेन से उतरे सभी लोगों ने 'वंदे मातरम' के नारे लगाए।

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार सिंह दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह 235 भारतीय नागरिकों के वतन वापसी के मौके पर खुद पहुंचे हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात कर कहा कि दूसरे चरण के तहत उन भारतीय नागरिकों को वापसी करा रहे हैं, जो देश लौटने की इच्छा रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अजय के मद्देनजर इजरायल में फंसे हुए 18000 भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाना हमारा मकसद है। साथ ही उन्होंने कहा, 235 नागरिकों में से 135 छात्र हैं, जबकि दो शिशु भी हैं और बाकी सभी नागरिक हैं। 

इजरायल से आए हुए लौटे नागरिक ने कहा कि अभी जो छात्र फंसे हुए हैं वो काफी डर के माहौल में वहां पर है। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सभी राज्यों ने अपने प्रतिनिधित्तव भी दिल्ली भेज दिए हैं। अब तक कुल 447 नागरिक भारत आ चुके हैं। 

इस अभियान के निगरानी के लिए मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जो 24 घंटे काम कर रहा है। 

बता दें कि इजरायल के ऊपर हमास ने 7 अक्टूबर को अचानक से हमला कर दिया था। इस अनहोनी में सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं और मासूमों को हुआ। 

टॅग्स :इजराइलभारतHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट