लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा ताजा हमले में 23 यूक्रेनी नागरिकों की हुई मौत, 28 हुए घायल, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: September 30, 2022 14:35 IST

जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र स्तारुख ने बताया कि रूस ने एक यूक्रेनी काफिले पर ताजा हमला किया है। इस पर आगे बोलते हुए स्तारुख ने कहा कि काफिले में शामिल लोग रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में जाकर अपने रिश्तेदारों को सुरक्षित लाना चाहते थे। ऐसे में रास्ते में ही उन पर हमला हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे रूस द्वारा ताजा हमले में 23 यूक्रेन निवासियों की मौत हो गई है। इस हमले में 28 लोग घायल भी हुए है। क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि रूस ने मानवीय सहायता वाले काफिले पर हमला किया है।

कीव:यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस के ताजा हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हुए हैं। जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र स्तारुख ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बयान जारी कर यह जानकारी दी है। 

रूस ने मानवीय सहायता वाले काफिले पर हमला किया

इस पर बोलते हुए क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि रूस की सेना ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्र की ओर मानवीय सहायता लेकर जा रहे एक काफिले पर हमला किया है। गवर्नर ने सड़क पर पड़े जले हुए वाहनों और शवों की तस्वीरें पोस्ट की। रूस ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

आपको बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मास्को यूक्रेन के कुछ हिस्सों में जनमत संग्रह करवा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी निंदा की है। स्तारुख ने कहा कि काफिले में शामिल लोग रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में जाकर अपने रिश्तेदारों को सुरक्षित लाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हमले के स्थल पर बचावकर्मी पहुंच चुके हैं। 

यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को राष्ट्रपति पुतिन ने मान्यता दी है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है, जो रूस द्वारा उन पर कब्जा जमाने की ओर संकेत करता है। पुतिन ने शुक्रवार तड़के खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए। 

इन क्षेत्रों के कब्जे युद्ध में तेजी के संकेत है

आपको बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे पहले क्रीमिया के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे। शुक्रवार को यूक्रेन के और अधिक हिस्से पर कब्जा करने की रूस की योजना सात महीने के युद्ध में तेजी आने का संकेत है तथा उम्मीद है कि इस घटना के बाद रूस को और अधिक अलग-थलग कर दिया जाएगा। 

साथ ही उस पर और अधिक अंतरराष्ट्रीय दंड लगाया जाएगा और यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक समर्थन मिलेगा। रूस ने इन क्षेत्रों की स्वतंत्रता को तब मान्यता दी है जब कुछ दिनों पहले उसने ‘जनमत संग्रह’ कराया था। यूक्रेन और पश्चिम देशों के अधिकारियों ने जनमत संग्रह के लिए हुए मतदान को गैरकानूनी बताकर इसकी निंदा की है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल