लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनावः प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन सरकार बहुमत की ओर, बिल शॉर्टन देंगे इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 20, 2019 14:50 IST

सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत के बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। संसद के निचले सदन, 151-सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में एक पार्टी को साधारण बहुमत के लिए 76 सीटों की आवश्यकता होती है। चुनाव से पहले गठबंधन के पास 73 और विपक्षी लेबर पार्टी के पास 72 सीटें थी।

Open in App
ठळक मुद्देएबीसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मॉरिसन की लिबरल पार्टी बास, चिशोल्म, बूथबाई और वेंटवर्थ की सीटें जीत सकती है जिससे गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करके कम से कम 77 सीटें हासिल कर सकता है।भारतीय मूल के लिबरल पार्टी के एक अन्य प्रत्याशी दवे शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार केरी फेल्प्स पर सोमवार की सुबह बढ़त ले ली।

ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है। इसने एग्जिट पोल्स (चुनाव के बाद सर्वेक्षण) को गलत साबित कर दिया।

सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत के बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। संसद के निचले सदन, 151-सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में एक पार्टी को साधारण बहुमत के लिए 76 सीटों की आवश्यकता होती है। चुनाव से पहले गठबंधन के पास 73 और विपक्षी लेबर पार्टी के पास 72 सीटें थी।

एबीसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मॉरिसन की लिबरल पार्टी बास, चिशोल्म, बूथबाई और वेंटवर्थ की सीटें जीत सकती है जिससे गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करके कम से कम 77 सीटें हासिल कर सकता है। भारतीय मूल के लिबरल पार्टी के एक अन्य प्रत्याशी दवे शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार केरी फेल्प्स पर सोमवार की सुबह बढ़त ले ली।

फेल्प्स ने बाद में स्वीकार किया कि वह शर्मा से पूर्वी उपनगर सिडनी की सीट हार गई हैं। शर्मा ने मौजूदा सांसद पर 2572 मतों की बढ़त बना ली है। अबतक गठबंधन 75 सीटें जीत चुका है जबकि लेबर पार्टी को 65 सीटें मिली हैं। एबीसी के मुख्य चुनाव विश्लेषक अटॉनी ग्रीन ने कहा कि गठबंधन के लिए बास सीट 76वीं होगी। ग्रीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चिशोल्म सीट 77वीं सीट होगी जबकि बूथबाय और वेंटवर्थ पहले से ही लिबरल के खाते में हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियासंयुक्त राष्ट्रएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल