लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 73 साल बाद 200 साल पुराना गुरुद्वारा सिखों को वापस सौंपा गया, समुदाय के लोग खुश

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:44 IST

प्रांतीय सरकार ने मरम्मत कार्य के बाद अब यह गुरुद्वारा पुन: सिख समुदाय को सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि क्वेटा में मस्जिद रोड स्थित श्री गुरु सिंह गुरद्वारा बुधवार को आधिकारिक रूप से सिखों को सौंप दिया गया।बलूचिस्तान में सिख समुदाय समिति के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने इस कदम का स्वागत किया

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में 200 साल पुराना एक गुरुद्वारा सिखों को वापस सौंप दिया गया है जिसका इस्तेमाल 70 साल से अधिक समय से सरकारी हाईस्कूल के रूप में किया जा रहा था।

प्रांतीय सरकार ने मरम्मत कार्य के बाद अब यह गुरुद्वारा पुन: सिख समुदाय को सौंप दिया है। अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा में मस्जिद रोड स्थित श्री गुरु सिंह गुरुद्वारा बुधवार को आधिकारिक रूप से सिखों को सौंप दिया गया।

इस गुरद्वारे का इस्तेमाल पिछले 73 साल से सरकारी बालिका हाईस्कूल के रूप में किया जा रहा था।  बलूचिस्तान में सिख समुदाय समिति के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने इस कदम का स्वागत किया और इसे “प्रांत में रहने वाले सिख समुदाय को बलूचिस्तान सरकार की ओर से उपहार बताया।”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जसबीर सिंह ने कहा, “प्रांत का सिख समुदाय इस बात से बहुत खुश है कि हमारे प्राचीन गुरुद्वारे को पाकिस्तान की सरकार और बलूचिस्तान हाई कोर्ट ने 73 साल बाद हमें सौंप दिया है और अब हम वहां अपना धार्मिक क्रिया कलाप जारी रख सकते हैं।”

टॅग्स :पाकिस्तानसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना