लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना मुश्किल

By भाषा | Updated: August 16, 2022 12:16 IST

आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे यात्री आग की चपेट में आ गए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे यह हादसा लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक ‘मोटरवे’ पर हुआ। ‘ लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी। प्रांत में तीन दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक ‘मोटरवे’ पर हुआ। आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे यात्री आग की चपेट में आ गए।’’

उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए छह यात्रियों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव पूरी तरह झुलस गए थे और उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। डीएनए जांच के लिए उनके शव परिवार को सौंपे जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए, जिससे बचाव एवं दमकल दलों को बचाव अभियान को अंजाम देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रशासन से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की, मृतकों की पहचान करने में मदद करने को भी कहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक ट्रक और बस के बीच टक्कर होने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा