लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में तीन नौकाएं डूबीं, 19 मछुआरे लापता

By भाषा | Updated: July 18, 2018 03:07 IST

वेस्ट बंगाल यूनाइटेड फिशरमेन एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती ने बताया कि छह से सात नौकाओं पर सवार दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना और काकद्वीप के मछुआरे कल सुबह करीब 10 बजे समुद्र में निकले थे।

Open in App

डायमंड हार्बर, 17 जुलाई: दक्षिण बंगाल के सुंदरवन इलाके में बंगाल की खाड़ी के फ्रेजरगंज तट के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं डूबने से उसमें सवार कम से कम 19 मछुआरे लापता हो गए। अधिकारियों ने आज बताया कि कल शाम करीब चार बजे तीन नौकाएं समुद्र में डूब गईं और 47 मछुआरे समुद्र में गिर गए।अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 28 को दूसरी नौकाओं ने बचा लिया जबकि एक दिन की खोज के बाद 19 अन्य मछुआरों का कोई अता-पता नहीं है। लापता लोगों की तलाश के लिए जेट इंजन से चलने वाली नौका और तटरक्षक बल के विमान को लगाया गया है। सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक तथागत बसु ने बताया कि तटरक्षक बल के कर्मी, पुलिस अधिकारी और मछुआरा संघ के सदस्य भी बचाव अभियान के लिए समुद्र में गए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 19 लापता लोगों में से अभी किसी का पता नहीं चला है। हालांकि, बचावकर्ताओं ने समुद्र में डूबी नौकाओं का मलबा केंडो द्वीप के समीप एमवी मल्लेश्वर में देखा। उन्होंने बताया कि सूरज डूबने के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया और कल फिर से बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।ईरान से तेल आयात, भारत को छूट दे सकता है अमेरिका वेस्ट बंगाल यूनाइटेड फिशरमेन एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती ने बताया कि छह से सात नौकाओं पर सवार दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना और काकद्वीप के मछुआरे कल सुबह करीब 10 बजे समुद्र में निकले थे। उस वक्त ‘रेडियो पर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी’ थी।  हालांकि, मौसम विभाग की वेबसाइट से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल के मछुआरों को कल समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 4 बजे मौसम खराब होने लगा और ऊंची लहरों के साथ तेज हवा चलने लगी।  एक साथ 47 लोग समुद्र में गिर गए और उनमें से 28 को बचा लिया गया। मैती ने बताया कि इसमें तीन नौका एमवी मल्लेश्वर, एमवी जयकिशन और एमवी मां शिवानी समुद्र में डूब गयी। इनके कई मछुआरे सकुशल वापस आ गये। एमवी जयकिशन के करीब 10, एमवी मालेश्वर के छह और अन्य नौकाओं के तीन मछुआरे लापता हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!