लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद से 18 साल की जर्मन युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2019 11:37 IST

रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने युवती को किडनैप किया है। वो अपने साथ पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात ले गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जर्मन नागरिक के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने पाकिस्तान पीनल कोड (पीपीसी) की धारा 365-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक जर्मन नागरिक के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। 18 वर्षीय युवती अपने अंकल के साथ इस्लामाबाद में रहती थी। रविवार को अंकल तराविह पढ़कर घर लौटे तो युवती गायब थी। पुलिस ने पाकिस्तान पीनल कोड (पीपीसी) की धारा 365-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने युवती को किडनैप किया है। वो अपने साथ पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात ले गई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने अंकल के साथ पिछले तीन सालों से रह रही थी। युवती के पैरेंट्स ने जर्मनी से उसे शादी करने के लिए भेजा है।

परिवार ने पुलिस को दो नोट सौंपे हैं जिसमें दावा किया गया है कि युवती ने घर छोड़ने के पहले लिखे होंगे। पहले नोट में लिखा है, 'मुझे मत खोजो। मैं शॉपिंग करने जा रही हूं। जल्द ही वापस आ जाउँगी।' दूसरे नोट में लिखा है कि मुझे सर्च मत करो।, मैं 10 बजे तक वापस आ जाउँगी। हालांकि नोट्स को वेरिफाई करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक युवती के पासपोर्ट से किसी प्रकार की यात्रा की जानकारी नहीं है। जर्मन एम्बेसी से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं किया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?