इक्वाडोर की जेल में कैदियों के बीच लड़ाई में 18 की मौत, कई घायल
By भाषा | Published: July 22, 2021 08:13 PM2021-07-22T20:13:44+5:302021-07-22T20:13:44+5:30
क्वीटो (इक्वाडोर), 22 जुलाई (एपी) इक्वाडोर की दो जेलों में कैदियों के गिरोहों के बीच हुई लड़ाई में 18 की मौत हो गई और कई कैदी घायल हो गए। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।
जेल अधिकारियों के मुताबिक, मध्य इक्वाडोर के गुआयाकील और लाटाकुंगा जेल में बुधवार को हिंसा भड़क उठी।
लड़ाई में पुलिस के नौ अधिकारी और 35 कैदी घायल हो गए। पुलिस ने जेल पर फिर से नियंत्रण कायम कर लिया है।
पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि लाटाकुंगा जेल से कैदियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन 45 कैदियों को फिर से पकड़ लिया गया।
इक्वाडोर में एक जेल में गिरोहों के बीच जून में हुई लड़ाई में दो की मौत हो गई थी और 11 कैदी घायल हो गए थे, वहीं फरवरी में इक्वाडोर की जेल में हुई लड़ाई में करीब 80 कैदी मारे गए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।