लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफगानिस्तान में हवाई हमलाः 17 पुलिसकर्मियों की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: May 17, 2019 13:49 IST

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान ने बताया कि हवाई हमला बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफगान पुलिस शहर के पास तालिबान के साथ जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तत्काल यह साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने यह हवाई हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि इस बारे में अमेरिकी सेना ने हमेशा अफगानिस्तानी सैनिकों का समर्थन ही किया है। हेलमंड के गवर्नर मोहम्मद यासिन ने कहा है कि हवाई हमले की जांच की जा रही है।

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान गलती से हुए हवाई हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान ने बताया कि हवाई हमला बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफगान पुलिस शहर के पास तालिबान के साथ जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तत्काल यह साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने यह हवाई हमला किया।

काबुल में अमेरिकी सेना से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि इस बारे में अमेरिकी सेना ने हमेशा अफगानिस्तानी सैनिकों का समर्थन ही किया है। हेलमंड के गवर्नर मोहम्मद यासिन ने कहा है कि हवाई हमले की जांच की जा रही है। तालिबान की ओर से जारी बयान में इस हमले के लिये अमेरिकी बलों को जिम्मेदार बताया गया है।

टॅग्स :बम विस्फोटक्राइमअफगानिस्तानइंडियाबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा