लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: होली मना रहे हिन्दू छात्रों पर इस्लामी संगठन ने किया हमला, 15 छात्र हुए घायल

By भाषा | Updated: March 7, 2023 13:37 IST

उधर मामले में बोलते हुए आईजेटी (पंजाब विश्वविद्यालय) के प्रवक्ता इब्राहिम शाहिद ने इस घटना में उसके छात्रों की संलिप्तता से इनकार किया है। इसके साथ पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेज के उद्यान में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को होली मनाने से रोकने की खबर सामने आई है।ऐसे में विश्वविद्यालय के हिंदू छात्र और कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के बीच झड़प की भी खबर सामने आई है।इस झड़प में 15 छात्र घायल हो गए है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कम से कम 15 छात्र सोमवार को एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा यहां पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर होली मानने से रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान घायल हो गए है। यह घटना सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय के “लॉ कॉलेज” में हुई है, जब करीब 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए जमा हुए थे। 

पूर्व अनुमति के बावजूद भी विश्वविद्यालय में नहीं मनाने दिया गया होली-दावा

मामले में बोलते हुए विश्वविद्यालय के एक छात्र और एक प्रत्यक्षदर्शी काशिफ ब्रोही ने बताया, “जैसे ही छात्र “लॉ कॉलेज” के परिसर में इकट्ठा हुए, इस्लामी जमीयत तुलबा (आईजेटी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जबरन होली मनाने से रोक दिया, जिसके कारण झड़प हुई। झड़प के परिणामस्वरूप 15 हिंदू छात्र घायल हो गए। ब्रोही ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व अनुमति ली थी। 

मामले में पीड़ित ने क्या कहा है

खेत कुमार के हाथ में इस दौरान चोट आई है। उसने कहा कि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तब पीटा जब उन्होंने आईजेटी सदस्यों द्वारा जबरन होली मनाने से रोकने का विरोध करने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कुमार ने कहा, “हमने आईजेटी और हमें पीटने तथा प्रताड़ित करने में शामिल सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दी है, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।” 

होली मनाने की नहीं थी इजाजत-पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता

ऐसे में मामले में जानकारी के लिए पत्रकारों द्वारा संपर्क किए जाने पर, आईजेटी (पंजाब विश्वविद्यालय) के प्रवक्ता इब्राहिम शाहिद ने इस घटना में उसके छात्रों की संलिप्तता से इनकार किया है। पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेज के उद्यान में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी। 

उन्होंने कहा, “अगर समारोह कमरे के अंदर मनाया जाता तो कोई समस्या नहीं होती।” इस पर बोलते हुए शहजाद ने कहा कि कुलपति ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानहोली 2023University
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल