लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ऑस्टिन शहर में गोलीबारी में 13 लोग घायल, हमलावर फरार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:00 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 12 जून (एपी) अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया है।

ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अबतक उन्हें हमलवार की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है लेकिना उनका मानना है कि वह पुरुष था। जांचकर्ता घटनास्थल से निगरानी वीडियो और अन्य सबूत खंगाल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर घटना से जुड़ी जानकारी किसी के पास है तो वह पुलिस से साझा करे।

चाकोन ने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई। गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे।

चाकोन ने बताया कि 11 घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जबकि दो अन्य को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंतरिम पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने फौरन कई घायलों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।’’

चाकोन ने बताया कि कुछ अधिकारियों ने खुद वाहन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया क्योंकि घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल था, ऐसे में भीड़ को रोकना और घायलों के लिए एंबुलेंस तक पहुंचाना मुश्किल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल