लाइव न्यूज़ :

सीरिया में अस्पताल पर मिसाइल हमला, दो डॉक्टरों सहित 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 08:56 IST

सीरिया में अस्पताल पर हमले में मारे गए लोगों की संख्या ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने 18 बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के हताय प्रांत ने हमले के लिए कुर्द समूह को जिम्मेदार ठहराया, तुर्की समर्थित लड़ाकों के कब्जे में है ये जगह कुर्द नीत ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के प्रमुख मजलूम अबादी का हमले में शामिल होने से इनकार

बेरूत: सीरिया के उत्तरी शहर में एक अस्पताल में मिसाइल हमलों में दो चिकित्साकर्मी सहित कुल 13 लोग मारे गए। इस शहर पर तुर्की समर्थित लड़ाकों का कब्जा है। अधिकार कार्यकर्ता और सहायता समूह ने यह जानकारी दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के पीछे किसका हाथ है, पर ये हमले उन स्थानों से किए गए जहां सरकारी सैनिक और कुर्द लड़ाके तैनात हैं। तुर्की के हताय प्रांत के गवर्नर ने कहा कि शनिवार को हुए हमले में 13 असैन्य नागरिक मारे गए और 27 लोग घायल हो गए। गवर्नर के कार्यालय ने हमले के लिए ‘सीरियन कुर्दिश’ समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या 18 बताई है। विपक्ष के कब्जे वाले स्थानों पर स्वास्थ्य केन्द्रों की सहायता करने वाले ‘सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी’(एसएएमएस) ने बताया कि आफरीन शहर के अल-शिफा अस्पताल पर दो मिसाइलें दागी गईं, जिससे पॉलीक्लिनिक विभाग, आपात चिकित्सा और डिलिवरी कक्ष पूरी तरह से तबाह हो गए। समूह ने अस्पताल पर हमले की घटना की जांच की मांग की है।

तुर्की के हताय प्रांत ने हमले के लिए कुर्द समूह को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कुर्द नीत ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के प्रमुख मजलूम अबादी ने हमले में अपने बलों का हाथ होने से इनकार किया है। उसने एक ट्वीट में कहा कि अमेरिका समर्थित एसडीएफ ऐसे हमले की निंदा करता है जो बेगुनाहों को निशाना बनाते हैं। उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा