लाइव न्यूज़ :

चीनी व भारतीय अधिकारियों के बीच हुई 13 घंटे तक बैठक, सेना अधिकारी के साथ विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया हिस्सा

By अनुराग आनंद | Updated: September 22, 2020 09:38 IST

बीते कुछ माह से चीनी सेना फिंगर 5 तक पहुंच गया है और फिंगर 4 की तरफ बढ़ने की तैयारी कर रहा है। चीनी सेना ने फिंगर 5,6,7 व 8 के पास कई अवैध निर्माण भी कर लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीन का प्रतिनिधित्व बैठक में कर रहे थे।भारत की तरफ से सेना के बड़े अधिकारी के अलावा विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव को बात करने के लिए भेजा गया था। बैठक में जो बातें हुई है उसके बारे में भारतीय अधिकारी दिल्ली के टॉप लीडर के साथ चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव के बीच सोमवार को भारत व चीन के अधिकारियों के बीच करीब 13 घंटे तक बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्धेश्य दोनों देशों की सेना के बीच तनाव को कम करना था।

इस बार चीन की सेना पीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू ने प्रतिनिधित्व किया। वहीं, भारत की तरफ से सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन के साथ विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव भी बात करने के लिए गए थे। 

यह बैठक चीन की तरफ मोल्डो में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सुबह 10 बजे से लकेर रात के 11 बजे तक चली। बैठक में जो बातें हुई है, उसके बारे में भारतीय अधिकारी दिल्ली के टॉप लीडर को बताएंगे।

बता दें कि यह करीब एक माह बाद दोनों देशों के सेना अधिकारी के बीच बैठक हुई है। इससे पहले भी पांच बार दोनों देशों के सेना अधिकारी बैठक कर चुके हैं। यही छठी बार बैठक हुई है। 

बता दें कि इससे पहले 5 बार कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव को कम नहीं किया जा सका है। चीन चाहता है कि भारत अपनी सेना को पूर्वी लद्दाख के फिंगर 4 वाले हिस्से के चोटियों से पीछे जमीन पर ले जाए, जबकि भारत चाहता है चीन चार माह पूर्व फिंगर 8 के जिस हिस्से में था, पीछे हटकर वहां चले जाए। 

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो चीन के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारतीय सेना के जवानों ने भी रणनीति बनाकर चीन को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने LAC से लगे 6 और महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्जा कर लिया है। 

बता दें कि भारतीय सेना ने जिन चोटियों पर कब्जा किया है, ये सभी बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी बताना जरूरी है कि चीन भारत के बड़े भू-भाग में घूसपैठ कर चुका है।

दरअसल, भारत पूर्वी लद्दाख के क्षेत्र में फिंगर 8 तक के क्षेत्र पर अपना दावा करता रहा है। लेकिन, सच यह है कि बीते कुछ माह से चीनी सेना फिंगर 5 तक पहुंच गया है और फिंगर 4 की तरफ बढ़ने की तैयारी कर रहा है। चीनी सेना ने फिंगर 5,6,7 व 8 के पास कई अवैध निर्माण भी कर लिए हैं। ऐसे में भारत ने एलएसी से लगे फिंगर 4 तक के सभी अहम चोटियों पर अपनी तैनाती शुरू कर दी है। 

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला