लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: हमले में 12 पत्रकार मारे गए, 10 घायल हुए, मीडिया के खिलाफ 148 अवैध कार्रवाई दर्ज की गई

By विशाल कुमार | Updated: March 27, 2022 12:41 IST

यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्तोवा के अनुसार, ट्रायल पूर्व जांच के एकीकृत रजिस्टर से संकेत मिलता है कि रूसियों ने मीडिया के कम से कम 56 सदस्यों के खिलाफ अपराध किए हैं, उनमें से 15 अन्य देशों के नागरिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 में से चार ब्रिटेन, दो-दो चेक गणराज्य, डेनमार्क, अमेरिका, यूएई और एक स्विट्जरलैंड से हैं।पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ 148 अवैध कार्रवाई की गई है।12 पत्रकारों के मारे जाने के अलावा 10 अन्य पत्रकार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कीव:यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्तोवा ने कहा कि रूस द्वारा 24 फरवरी को युद्ध शुरू करने के बाद से देश में 12 पत्रकार मारे गए हैं।

शनिवार को एक ट्वीट में वेनेडिक्तोवा ने कहा कि उकेइंस्का प्रावदा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 12 पत्रकारों के मारे जाने के अलावा 10 अन्य पत्रकार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अभियोजक जनरल के अनुसार, ट्रायल पूर्व जांच के एकीकृत रजिस्टर से संकेत मिलता है कि रूसियों ने मीडिया के कम से कम 56 सदस्यों के खिलाफ अपराध किए हैं, उनमें से 15 अन्य देशों के नागरिक हैं।

15 में से चार ब्रिटेन से हैं जबकि दो-दो चेक गणराज्य, डेनमार्क, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और एक स्विट्जरलैंड से हैं।

शुक्रवार को चेर्निहाइव में बमबारी की शूटिंग के दौरान एक यूक्रेनी और एक तुर्की टीआरटी वर्ल्ड टीवी चैनलों के कैमरा क्रू के साथ एक कार आग की चपेट में आ गई थी।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने टीवी टावरों और टीवी एवं रेडियो कंपनियों पर गोलाबारी, विनाश या क्षति के कम से कम सात मामले दर्ज किए हैं।

वेनेडिक्तोवा ने कहा कि अभियोजक का कार्यालय मास मीडिया संस्थान के सहयोग से पत्रकारों के खिलाफ अपराधों की निगरानी कर रहा है।

उनकी निगरानी के अनुसार, यूक्रेन में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ 148 अवैध कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादपत्रकारयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा