लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खिलाफ 11 प्रतिशत पाकिस्तानियों में प्रतिरक्षा विकसित: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 21, 2020 17:23 IST

पाकिस्तान: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि यह डब्ल्यूएचओ के ‘यूनिटी’ अध्ययन का हिस्सा है जो एक साथ 25 अन्य देशों में भी संचालित किया जा रहा है।

Open in App

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 6,219 लोगों की जान लेने और 2,91,588 लोगों को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस के खिलाफ लगभग 11 प्रतिशत पाकिस्तानियों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित हुई है। मीडिया में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस साल जुलाई में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अकादमी ने आगा खान विश्वविद्यालय समेत कई सहयोगियों के साथ मिलकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 25 शहरों में “नेशनल सिरोप्रीवेलेंस स्टडी” की।

इस अध्ययन के आंकड़ों का अब खुलासा किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि यह डब्ल्यूएचओ के ‘यूनिटी’ अध्ययन का हिस्सा है जो एक साथ 25 अन्य देशों में भी संचालित किया जा रहा है। डान अखबार की खबर के मुताबिक सिरोप्रीवेलेंस अध्ययन यह पता लगाने के उद्देश्य से किया जाता है कि वायरस के खिलाफ कितने प्रतिशत आबादी में रक्षात्मक प्रतिरोध क्षमता (एंटीबॉडी) विकसित हुई हैं। खबर के मुताबिक अध्ययन में सामने आया कि करीब 11 प्रतिशत पाकिस्तानी आबादी में नए कोरोना वायरस के खिलाफ रक्षात्मक प्रतिरोधक्षमता विकसित है।

अध्ययन में कहा गया, “ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में सीरो सकारात्मकता ज्यादा है, इसी तरह जो लोग कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए उनके रक्त में एंटीबॉडीज होने की संभावना ज्यादा है।” इसमें कहा गया कि शहरी आबादी और मध्यम आयुवर्ग के लोग इस बीमारी से ज्यादा सुरक्षित हैं।

हालांकि ग्रामीण इलाकों में आबादी और वरिष्ठ नागरिकों में खतरनाक विषाणु की दूसरी लहर की चपेट में आने का जोखिम सबसे ज्यादा है। यह विषाणु युवा वयस्कों में ज्यादा समान्य है और बच्चों व बुजुर्गों में महत्वपूर्ण रूप से कम। अध्ययन में यह भी पाया गया कि जुलाई में मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की प्रक्रिया का क्रमश: 60 प्रतिशत और 70 प्रतिशत आबादी ने पालन किया।

अध्ययन में यह भी सुझाव दिया गया कि कम प्रतिरोधक क्षमता दर वाले इलाकों में भविष्य में बीमारी का जोखिम ज्यादा है। अध्ययन में शामिल एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जानकारी साझा की है और तीन-चार हफ्तों में अध्ययन में सामने आई कई दूसरी जानकारियों को साझा किया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला