लाइव न्यूज़ :

सेनेगल के अस्पताल में आग लगने से 11 बच्चों की मौत, परिवारों में आक्रोश, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

By भाषा | Updated: May 27, 2022 11:47 IST

हादसे में अपने शिशु को खोने वाले मुस्तफा सिस्से ने कहा कि वह अब तक नहीं स्वीकार कर पा रहे हैं कि उनका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रत्यक्षदर्शी ममदौ मबाये ने बताया कि अस्पताल के अंदर की स्थिति "भयानक" थीमेयर डेम्बा डीओप के मुताबिक, अस्ताल में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी

तिवाउनेः अफ्रीकी देश सेनेगल में एक अस्पताल की नवजात इकाई में आग लगने से 11 शिशुओं की मौत हो गई। राष्ट्रपति मैकी सैल ने यह जानकारी दी। सैल ने बताया कि हादसे में केवल तीन शिशुओं को बचाया जा सका। उन्होंने गुरुवार से तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का आह्नान किया। आग बुधवार रात राजधानी डकार से 120 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वी तिवाउने शहर के अब्दुल अजीज सई दबाख अस्पताल में लगी।

प्रत्यक्षदर्शी ममदौ मबाये ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अस्पताल के अंदर की स्थिति "भयानक" थी, हर तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा था। वहीं, हादसे में अपने शिशु को खोने वाले मुस्तफा सिस्से ने कहा कि वह अब तक नहीं स्वीकार कर पा रहे हैं कि उनका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा।

मेयर डेम्बा डीओप के मुताबिक, अस्ताल में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। स्थानीय मीडिया ने आंतरिक मंत्री एंटोनी डियोम के हवाले से कहा कि अधिकारी अस्पताल की सुविधाओं के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लेंगे। 

टॅग्स :अग्निकांडआगSenegal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा