लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में 'दीपोत्सव' पर योगी सरकार के 133 करोड़ रुपये खर्च करने की बात झूठी, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 11:37 IST

कई मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि अयोध्या में 'दीपोत्सव' के आयोजन पर यूपी सरकार ने करीब 133 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। लेकिन यह भ्रामक सूचना है। जानिए क्या है इसकी सच्चाई...

Open in App

26 अक्टूबर को दीपावली से पहले राम नगरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक साथ करीब 5 लाख 51 हजार दिए जलाने का विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ। कई मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि इस आयोजन में यूपी सरकार ने करीब 133 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। लेकिन यह भ्रामक सूचना है। 'फेक खबरों' का पता लगाने वाली वेबसाइट Alt News ने इस खबर से जुड़ी सच्चाई की पड़ताल की है।

सोशल मीडिया पर 133 करोड़ खर्च की बात तैरती रही (स्क्रीनशॉट-ट्विटर)

क्या है सच्चाई?

दरअसल, योगी सरकार ने अयोध्या के दीपोत्सव मेले को 'राज्य मेले' का दर्जा देने के प्रस्ताव पारित किया था। यानि दीपावली के एक दिन पहले 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव मेले का खर्च जिलाधिकारी के जरिए राज्य सरकार उठाएगी। सरकार ने 22 अक्टूबर को एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया था कि दीपोत्सव पर करीब 132 लाख (करीब 1.33 करोड़) रुपये खर्च होने का अनुमान है।

1.33 करोड़ को कई मीडिया संस्थानों ने 133 करोड़ समझ लिया और खबरें चला दी। सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था, 'वर्ष 2019 में आयोजन पर लगभग 132.70 लाख रुपये के व्यय का अनुमान है। इस मेले के आयोजन पर होने वाले व्यय भार का वहन शासन द्वारा धनराशि की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।'

अतः स्पष्ट हो जाता है कि सरकार ने अयोध्या के दीपोत्सव मेले पर 133 करोड़ रुपये नहीं खर्च किए। सरकार ने करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है जिसका व्यय भार प्रदेश सरकार धनराशि की उपलब्धता के आधार पर करेगी।

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान