लाइव न्यूज़ :

मरने से पहले मां ने अपने हाथ से बनाई थी खास डिश, 10 साल बाद पत्नी ने पति को खिलाकर दिया बड़ा सरप्राइज

By विनीत कुमार | Updated: December 17, 2020 15:32 IST

अमेरिका में रह रहे एरिक किम ने ट्विटर पर अपने परिवार की एक कहानी साझा की है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। एरिक एक फूड राइटर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएरिक की मां ने दादी द्वारा बनाई खास चटनी को फ्रीजर में रख दिया था और 10 साल बाद खाने के लिए निकाला एरिक की दादी अब इस दुनिया में नहीं हैं और इसलिए पूरे परिवार के लिए ये एक खास लम्हा थाएरिक ने इस चटनी का जार ट्विटर पर शेयर किया और बताया कि उनकी दादी ने इसे बनाया था

मां के हाथ का खाना...इससे बेहतर कुछ नहीं होता। भले ही दुनिया का कोई भी कोना, कोई भी देश हो, मां के हाथ से बने खाने का सरप्राइज हर किसी के लिए खास होता है। न्यूयॉर्क के एक फूड राइटर एरिक किम के पिता को भी कुछ ऐसा ही सरप्राइज मिला, जिसे एरिक ने ट्विटर पर साझा किया है।

दरअसल एरिक के पिता को उनके मां के हाथ से 10 साल पहले बनाई गई एक खास चीज खाने को मिली। एरिक बताते हैं कि उनकी दादी अब इस दुनिया में नहीं हैं और ये खास डिश उन्होंने मरने से कुछ दिन पहले ही बनाई थी जिसे अब जाकर उनके पिता ने खाया।

10 साल पहले एरिक की दादी ने बनाई थी 'गोचूजांग'

'गोचूजांग' एक तरह की लाल मिर्च से बनी चटनी होती है और मुख्य रूप से कोरियाई खाने में इस्तेमाल की जाती है। एरिक किम ने इस चटनी का जार ट्विटर पर शेयर किया और बताया कि उनकी दादी ने इसे बनाया था। 

इसे एरिक की मां ने बेसमेंट फ्रीजर में रख दिया था और उनकी योजना थी कि एक दिन इसे देकर वे अपने पति को सरप्राइज देंगी। ऐसे में कुछ दिन पहले ही एरिक की मां ने इसे डिनर के समय टेबल पर लाकर रखा।

एरिक बताते हैं कि इस खास चटनी को खाते समय उनके पिता भावुक तो नहीं नजर आए लेकिन पूरे परिवार ने इस दौरान दादी को याद कर खूब सारी बातें की। सभी यही बातें करते रहे कि वो कैसी थी और किस तरह वो इस चटनी को हमेशा खाने के साथ परिवार के सभी लोगों को दिया करती थीं।

साथ ही एरिक ने ट्विटर यूजर्स से भी पूछा कि उनके फ्रीज में सबसे पुरानी खाने वाली चीज कौन सी रखी है। एरिक का ये ट्वीट वायरल हो गए और अब कई तरह के जवाब उस पर आ रहे हैं। 

वियतनाम के एक यूजर ने लिखा, 'मेरे परिवार में ऐसी कोई पुरानी डिश तो नहीं रखी है लेकिन एरिक की कहानी ने यादा दिलाया कि किस तरह हम अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर उनका पसंदीदा भोजन बनाते हैं।' 

ऐसे ही कई और यूजर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए हैं। कई यूजर्स ने ये भी बताया कि वो एरिक की कहानी पढ़कर भावुक हो गए और वे भी अपने दादा-दादी को याद कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो