VIDEO: मेले में झूले पर लटकी महिला, 30 फीट की ऊंचाई से मुश्किल से बची जान
By संदीप दाहिमा | Updated: August 13, 2025 14:53 IST2025-08-13T14:53:37+5:302025-08-13T14:53:56+5:30
Woman Stuck on Swing at Chhattisgarh Fair: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मेले में एक हादसा होने से बच गया। पार्क में आकाश झूला लगा हुआ था जिसपर एक महिला के साथ हादसा हो गया।

VIDEO: मेले में झूले पर लटकी महिला, 30 फीट की ऊंचाई से मुश्किल से बची जान
Woman Stuck on Swing at Chhattisgarh Fair: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मेले में एक हादसा होने से बच गया। पार्क में आकाश झूला लगा हुआ था जिसपर एक महिला के साथ हादसा हो गया। बेल्ट खुल जाने की वजह से महिला 30 फीट की ऊंचाई से हवा में लटक गई। महिला को बचाने के लिए एक शख्स मदद के लिए आया और महिला की जान बचाई, लोग शख्स की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और उसे सुपरमैन बता रहे हैं। बताया जा रहा है की महिला की किस्मत अच्छी थी की और महिला करीब एक घंटे तक हवा में लटकी रही। महिला को हवा में ऐसे लटका देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।
भाटापारा शहर के रामलीला मैदान में लगे मीनाबाजार के आकाश झूले लटकी महिला। सेफ्टी बेल्ट ढीला होने के कारण महिला झूले से बाहर आ गई और 30 फीट ऊंचाई लटक गई थी।
— Voice of Chhattisgarh (@CGVOICE00777) August 12, 2025
बता दें कि भाटापारा शहर के राम लीला मैदान में यश एम्यूजमेंट पार्क के नाम से मेला लगाया गया है। शनिवार शाम एक महिला आकाश झूले… pic.twitter.com/k28HR8ND4C