लाइव न्यूज़ :

घर में घुसा कोबरा सांप तो महिला ने कुछ इस तरह से भगाया, विनम्र निवेदन कर कहा जाने को, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 8, 2021 09:42 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक कोबरा सांप को इतने प्यार से डंडे के सहारे भागती है कि यह जानवरों और सांपों के प्रति लोगों को अच्छा व्यवहार लग रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने प्यारा से भगाया कोबरा सांप को महिला ने किसी बच्चे की तरह बहला-फुसलाकर सांप को भगायामहिला ने सांप को दूध पिलाने का वादा किया और इंसानों से दूर रहने की सलाह दी

कोयंबटूर : सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसेक देखकर आपको हंसी भी आएगी और प्यार भी । वैसे तो सांप से हर किसी को डर लगता है । हम सांप देखते ही भागने लगते हैं या उसे भगाने का जुगाड़ करने लगते है । फिर चाहे उसे भागने के लिए हमें उसे मारना ही क्यों न पड़े । अब कोबरा सांप से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देखकर आप सांप भगाने का एख नया तरीका सीख जाएंगे । 

दरअसल कोयंबटूर में एक महिला के घर में एक कोबरा सांप किसी तरह से घुस जाता है । जब महिला को इस बात का पता चलता है तो वह बड़े आराम से नरम लहजे में एक छोटे से डंडे से कुरदते हुए सांप को बाहर जाने के लिए विनम्र निवेदन करती है । वह सांप से बिल्कुल किसी बच्चे की तरह बात करती है । जैसे किसी छोटे बच्चे को किसी चीज के लिए मनाया जाता है । महिला सांप से बिना डरे उसे बाहर निकालने की प्यार से कोशिश करती है । 

महिला का प्यार भरा व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग भावुक भी हो रहे हैं । महिला सांप को दूध पिलाने का भी वादा करती है । वह उससे धीरे-धीरे गेट से बाहर निकाल देती है । साथ ही वह सांप को कहती सुनती है कि इंसान से दूर रहना ही उसके लिए अच्छा है । 

सोशल मीडिया पर महिला का यह प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है । इस वीडियो को अब तक कोई लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं । लोग न सिर्फ इस वीडियो को देख रहे हैं बल्कि लाइक और शेयर भी कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोकोयंबटूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल