लाइव न्यूज़ :

महिला ने तोड़ा कोविड नियम, तो पुलिस ने जुर्माना लगाने के बजाय किस लेकर छोड़ा, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 20, 2021 10:39 IST

एक पुलिस अधिकारी ने महिला को कोविड नियमों को तोड़ने की वजह से जुर्माना वसूलने के लिए उसे रोका, लेकिन बाद में उसने किस करने के बाद महिला को छोड़ दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड नियम तोड़ने वाली महिला के साथ किस करते हुए पुलिस वाले का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है।इस वीडियो का एक टीवी चैनल ने प्रसारण किया तो प्रशासन ने तुरंत पुलिस के जवान पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।  

नई दिल्ली: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस का जवान एक महिला द्वारा कोविड नियमों को तोड़ने के बाद उससे जुर्माना वसूलने के बजाय उसे किस कर रहा है।

डेली मेल रिपोर्ट के अनुसार, हैरान करने वाला ये मामला पेरू का है। जहां जुर्माना लेने के बजाय पुलिस वाले ने महिला को किस किया और फिर उस महिला को जाने दिया। यह वाकया वहां पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

इसके बाद एक टीवी चैनल ने इस वीडियो को प्रसारण किया तो पूरे प्रशासन के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पुलिस के उस जवान को सस्पेंड करने का फैसला लिया।

अधिकारियों ने अस्थायी रूप से जवान को सस्पेंड किया है- 

मिल रही जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने उस पुलिस जवान का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पेरू की राजधानी लीमा में इस घटना के बाद जांच होने तक के लिए संबंधित अधिकारियों ने अस्थायी रूप से जवान को सस्पेंड किया है। 

पुलिस अधिकारी जुर्माना करने जा रहा होता है तो महिला उसे अपनी तरफ खींच रही होती है-

एक टीवी चैनल के द्वारा प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कोरोना वायरस कर्फ्यू के दौरान नियमों को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस जवान जुर्माना करने के लिए नोट लिख रहा होता है तो महिला पुलिस के जवान को अपनी तरफ खींच रही होती है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है महिला पुलिस वाले को रिझाने का प्रयास कर रही है-

यही नहीं महिला पुलिस के जवान को समझौता के लिए अपने भाव भंगिमा से भड़काने की कोशिश कर रही होती है। कुछ सेकेंड के बाद अधिकारी का सख्त तेवर कमजोर पड़ जाता है और वह महिला के होठों पर चुंबन लेने लगता है।

जिले के लिए नागरिक सुरक्षा के प्रभारी ने ये कहा-

इस मामले में जिले के लिए नागरिक सुरक्षा के प्रभारी इबेरो रोड्रिग्ज ने कहा कि हमारे मेयर लुइस मोलिना ने इस पुलिस के जवान को तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि युवती ने कोविड नियमों का उल्लंघन किया था, तो कार्रवाई करने के बजाय जवान ने किस किया ऐसे में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो