लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी ने दिल्ली को बोला था 'रेप कैपिटल', राहुल गांधी के चौतरफा घिरने के बाद सुरजेवाला ने ट्वीट किया वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 13, 2019 13:30 IST

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार (13 दिसंबर) को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी की महिला सांसदों ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से इस बयान पर माफी मांगने और साज की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादों के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' वाले बयान को लेकर चौतरफा घिरे हुए हैं। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दिल्ली को रेप कैपिटल बोलकर संबोधित किया था। इस वीडियो को रणदीप सिंह सुरजेवाला के अलावा कई ट्विटर यूजर ने भी शेयर किया है।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, मोदी जी, देश में फैली अराजकता से ध्यान बांटने के लिए आप खुद ही संसद नहीं चलने दे रहे हैं। जान लें, देश की बेटियां, रेप-मनमानी के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही चाहती हैं। रेप इन इंडिया मंजूर नहीं और इस बारे में खुद का बयान सुनिए, अगर ये सही नहीं है तो खुद माफी मांगिए।' 

पीएम मोदी वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ''आए दिन दिल्ली से रेप की घटनाओं के खबर आते हैं, दिल्ली को रेप कैपिटल बना दिया। दिल्ली को जिस तरह रेप कैपिटल बना दिया है, उसके कारण पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की बेइज्जती हो रही है। आपके पास मां-बहनों की सुरक्षा के लिए ना कोई योजना है, ना दम है और ना आप इसके लिए कुछ कर रहे हैं।'

राहुल गांधी ने कहा, नहीं मांगूंगा माफी 

विवादों के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है।

राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

स्मृति ईरानी ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवालाराहुल गांधीदिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल