लाइव न्यूज़ :

जब बीच सड़क पर कुत्ते ने चलाई कार, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 19:31 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता कार चलाता हुआ नजर आ रहा है।

Open in App

 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हर किसी को चौंका रहा है। इस वीडियो को देखकर इस पर भरोसा करना हर किसी के लिए आसान नहीं हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। 

इतना ही नहीं यह कुत्ता सड़क के बीचो बीच कार चलाता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता  मारुति 800 कार में  ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और उसने स्टेयरिंग पकड़ा रखा है। वहीं, कार में मौजूद शख्स कुत्ते के बराबर वाली सीट पर है।

इस वीडियो की खास बात यह है कि यह कुत्ता बड़े ही आराम से बिना किसी रुकावत के कार को चला रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग का है।  वहीं, सड़क पर एक कुत्ते को कार चलाता देखकर वहां खड़े एक व्यक्ति ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया है, जो अब वायरल हो रहा है। 

खबर के अनुसार ये वीडियो शिलॉन्ग का है। हांलाकि बाद में पुलिस ने गाड़ी का नंबर निकाल कर गाड़ी के मालिक पर एक हजार रुपए का जु्र्माना लगा दिया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो