लाइव न्यूज़ :

चाय बेचने वाले शख्स ने पहली बार खरीदा मोबाइल, पांच वर्षीय बेटी की ख्वाइश पूरी, बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते दुकान से घर आया, देखें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 22, 2021 14:18 IST

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। चाय बनाकर बेचने वाले इस व्यक्ति का नाम मुरारी कुशवाहा है और वह शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा पर चाय बेचता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिन को यादगार बनाने के लिए यह जुलूस निकाला।सोमवार की शाम यह मोबाइल फोन 12,500 रुपए में खरीदा।दुकान से ढोल-धमाके एवं शहनाई बजाते हुए अपने घर इसे लेकर आया।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे में चाय वाले एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय बेटी की ख्वाइश पूरी करने के लिए पहली बार एक नया मोबाइल फोन खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी को बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते मोबाइल को दुकान से घर लेकर आया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। चाय बनाकर बेचने वाले इस व्यक्ति का नाम मुरारी कुशवाहा है और वह शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा पर चाय बेचता है। उसने अपनी बेटी की ख्वाईश पूरा करने के लिए सोमवार की शाम यह मोबाइल फोन 12,500 रुपए में खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह जुलूस निकाला।

मुरारी ने बताया, ‘‘मेरे घर में पहली बार मोबाइल फोन आया तो दुकानदार की दुकान से ढोल-धमाके एवं शहनाई बजाते हुए अपने घर इसे लेकर आया। इस जुलूस में एक बग्गी भी थी, जिसमें मैं अपनी बेटी को बिठाकर लाया।’’ उन्होंने कहा कि उसके बाद ‘‘मैंने अपने दोस्तों को घर पर पार्टी भी दी।’’

मुरारी ने बताया कि पैसे कम होने के कारण बच्ची की इच्छा पूरी करने मोबाइल फोन को ईएमआई पर लिया है। उन्होंने बताया, ‘‘मेरी 5 साल की बच्ची है। वह मुझसे दो साल से बोल रही थी कि पापा आप शराब बहुत पीते हो। आप शराब पीना कम कर दो और इससे जो पैसे बचेंगे उससे मुझे एक मोबाइल फोन दिला देना।’’ मुरारी कहा, ‘‘मैंने बच्ची से बोला था, बेटी चिंता मत करो। हम ऐसा मोबाइल फोन लाएंगे कि पूरा शहर देखता रह जाएगा।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो