लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महाकुंभ में पीएम मोदी, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा कपड़े, गले में रुद्राक्ष की माला...

By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2025 13:59 IST

Watch PM Modi Takes a Holy Dip in Sangam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: महाकुंभ में पीएम मोदी, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा कपड़े, गले में रुद्राक्ष की माला...

Watch PM Modi Takes a Holy Dip in Sangam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया। उन्होंने रुद्राक्ष की माला से जाप भी किया। उनके गले में भी रुद्राक्ष की एक माला थी। उन्होंने दूध से मां गंगा मां अभिषेक किया और माला फूल चढ़ाकर गंगा आरती की। इसके बाद पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उन्हें गंगा जल का आचमन कराया। प्रधानमंत्री ने मां गंगा को एक चुनरी भी अर्पित की।

स्नान और पूजा अर्चना के बाद काले रंग के कुर्ते और जैकेट तथा सफेद पायजामा के साथ ही हिमाचली टोपी पहने प्रधानमंत्री मोदी घाट से बाहर आये और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार में सवार होकर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!’’ प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में संगम में डुबकी लगाते, सूर्यदेव को अर्घ्य देते, गंगा को प्रणाम करते और रुद्राक्ष की माला जपते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की। अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री के दौरे में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसलिए कुछ क्षेत्रों में ही सुरक्षा प्रोटोकॉल को अनिवार्य किया गया और श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बोट से लेकर संगम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने डुबकी लगाई।

बोट से संगम की ओर जाते समय मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए देखा गया। मेला क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का महाकुंभ में आगमन ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली में चुनाव और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। ये दोनों ही चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए जी जान लगा दी है, जबकि अयोध्या में मिल्कीपुर उपचुनाव में वह सपा को हराकर यह सीट अपने खाते में लाने के लिए प्रयासरत है।

इससे पूर्व, 13 दिसंबर, 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं को आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रयागराजमहाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'