अलीगढ़ः कॉलेज में तेंदुआ, छात्र पर हमला, वायरल वीडियो देखें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 3, 2021 04:30 PM2021-12-03T16:30:01+5:302021-12-03T16:31:18+5:30

इंटरनेट पर तेंदुए के सर्विलांस कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है। घटना अलीगढ़ के कस्बा चर्रा इलाके की है।

Watch Leopard enters Aligarh college attacks student Viral Video classroom what happened next | अलीगढ़ः कॉलेज में तेंदुआ, छात्र पर हमला, वायरल वीडियो देखें

अंदर आने पर हड़कंप मच गया और एक लड़का घायल हो गया।

Highlights कॉलेज की क्लास में तेंदुआ नजर आ रहा है।इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कक्षा में प्रवेश करते देखा जा सकता है।

अलीगढ़ः एक डरावनी घटना है। एक तेंदुआ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कॉलेज में घुस गया। इंटरनेट पर तेंदुए के सर्विलांस कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है। घटना अलीगढ़ के कस्बा चर्रा इलाके की है।

तेंदुआ... एक ऐसा जानवर, जिसकी चपलता की तुलना नहीं की जा सकती। तेंदुए अपनी चतुराई, चालाकी और शिकार कौशल के कारण कहीं भी रह सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज की क्लास में तेंदुआ नजर आ रहा है।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कक्षा में प्रवेश करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में जानवर को परिसर में प्रवेश करते हुए और फिर धीरे-धीरे कक्षा में अपना रास्ता बनाते हुए दिखाया गया है। अंदर आने पर हड़कंप मच गया और एक लड़का घायल हो गया।

“छात्र घायल हो गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।” स्कूलों के जिला निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगली जानवर ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे कैंपस में प्रवेश किया और बुधवार सुबह करीब 10 बजे छात्र पर हमला कर दिया।

Web Title: Watch Leopard enters Aligarh college attacks student Viral Video classroom what happened next

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे