लाइव न्यूज़ :

Viral Video: नदी में डूब रहा था युवक, लोग बना रहे थे वीडियो, तभी नौसेना के पूर्व मरीन कमांडो ने लगा दी छलांग, मौत के मुंह से निकाल लाई जिंदगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 16, 2024 15:25 IST

एक शख्स हिंडन नदी से जुड़ी नहर में डूब रहा था। सब शोर मचा रहे थे। कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने बना रहे थे। तभी वहां किस्मत से नेवी के पूर्व मरीन कमांडो DS नेगी आ गए। नेगी डूब रहे शख्स के लिए भगवान बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देनदी में डूब रहा था युवकनौसेना के पूर्व मरीन कमांडो ने लगा दी छलांगगाजियाबाद के इंदिरापुरम की है घटना

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक नहर में डूब रहा था। किनारे पर खड़े उसके पिता मदद के लिए गुहार लगा रहे थे लेकिन आस-पास के लोग कुछ मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। तभी भारतीय नौसेना के एक पूर्व मरीन कमांडो देवदूत बन कर आए। उन्होंने नहर में छलांग लगाई और युवक को बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखा जा सकता है कि एक शख्स हिंडन नदी से जुड़ी नहर में डूब रहा था। सब शोर मचा रहे थे। कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने बना रहे थे। तभी वहां किस्मत से नेवी के पूर्व मरीन कमांडो DS नेगी आ गए। नेगी डूब रहे शख्स के लिए भगवान बन गए। उन्होंने तुरंत अपनी शर्ट उतारी मोबाइल दूसरे व्यक्ति को पकड़ाया और पानी में कूद पड़े। हालांकि पानी ज्यादा गहरा नहीं था लेकिन तैरना न जानने के कारण युवक कम पानी में ही डुबकी ले रहा था। नेगी तुरंत युवक के पास पहुंचे और सहारा देकर उसे बाहर निकाल लिया।

पूर्व मरीन कमांडो नेगी युवक को किनारे तक खींच के ले आए। इसके बाद लोगों ने उसे बाहर खींच लिया। तब तक युवक पूरी तरह बेसुध हो चुका था। अगर नेगी समय से न पहुंचते तो कोई अनहोनी हो सकती थी। बाद में नेगी सहारा देकर अन्य लोगों की मदद से युवक को उपर सड़क पर ले आए।

लोगों ने नेगी की खूब तारीफ की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यही हाल है है जगह लोग वीडियो बनाते रहते हैं। नेगी साहब की हिम्मत को सलाम। कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि मदद करना अच्छी बात है लेकिन अगर खुद तैरना न आए तो डूबते की मदद करना भारी पड़ सकता है। लोगों ने भारतीय नौसेना की तारीफ भी की और कहा कि सेना के लोग मुसीबत में फंसे लोगों की मदद  के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोनेवीगाजियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'