लाइव न्यूज़ :

बॉस की डांट से नाराज लड़की ने सुसाइड करने की ठानी, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान, कहा- ऐसा फिल्मों में भी नहीं होता,वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 26, 2021 14:19 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की अपने बॉस से इतनी नाराज थी कि उसने सुसाइड करने की ठान ली और मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा । इस हाईवोल्टेज ट्रामा का वीडियो वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देबॉस की डांट से नाराज होकर लड़की ने सुसाइड करने की ठानी फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर चढ़ी लड़की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान

फरीदाबाद : कई बार अपने काम के दौरान हमेशे गलतियां होती है और हमें अपने बॉस की डांट या गुस्से का शिकार होना पड़ता है । आमतौर पर लोग इसे इतना सीरियस नहीं लेते हैं । वहीं दूसरी तरह कई लोगों को इसमें उनकी बेइज्जती महसूस होती है और उनके लिए ये नागवरा गुजरती है । ऐसा ही कुछ फरीदाबाद की फैक्ट्री में काम करने वाली लड़की के साथ हुआ जिसके बाद वह मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर चढ़ गई और सुसाइड करने की धमकी देने लगी । इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया । सुसाइड करने की बात जानकर नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई । लड़की के हंगामे की वजह से आसपास ट्रैफिक भी रुका रहा । दरअसल एक लड़की सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर चढ़ गई और सुसाइड करने की धमकी देनी लगी । इस दौरान वहां जमा भीड़ लड़की का वीडियो बनाने लगी । फरीदाबाद पुलिस ने लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी । हालांकि पुलिस और सीआईएसएफ की सूझबूझ से बचा लिया गया । फरीदाबाद पुलिस ने घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 23 वर्ष लड़की फरीदाबाद की कंपनी में नौकरी करती है । कंपनी में काम के दौरान बॉस ने किसी बात पर सुना दिया था जिसका उसे बुरा लग गया । घर जाने के लिए वह सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन पर पहुंच कर सीधे प्लेटफार्म पर गई और वहां से सुसाइड करने के लिए मेट्रो के छज्जे पर चढ़ गई । 

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि ऐसा फिल्मों में भी नहीं होता,जान देने पर आमादा लड़की को...जान हथेली पर रखकर बचाया गया जांबाज पुलिस कर्मी को बधाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं

टॅग्स :वायरल वीडियोफरीदाबादमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?