लाइव न्यूज़ :

रील के चक्कर में मौत को दी खुली चुनौती, चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: December 30, 2025 19:53 IST

मऊ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया। युवक ने चलती ट्रेन के नीचे लेटकर ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जिसे देखकर हर कोई सिहर गया।

Open in App
ठळक मुद्देरील के चक्कर में मौत को दी खुली चुनौती, चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, देखें वीडियो

मऊ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया। युवक ने चलती ट्रेन के नीचे लेटकर ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जिसे देखकर हर कोई सिहर गया। इस पूरी हरकत को उसने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रील बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अजय राजभर है। उसने रेलवे ट्रैक के बीच लेटकर ट्रेन के गुजरने का इंतज़ार किया। कुछ ही पलों में तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बच गया, लेकिन यह स्टंट किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। बताया जा रहा है कि अजय किसी फिल्मी सीन से प्रभावित था। रील के आखिर में उसने लोगों को ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की सलाह भी दी, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। अजय राजभर मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरदह गांव का रहने वाला है और मजदूरी करता है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक को रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में पकड़ा गया है। उसे आगे से ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत देते हुए 6 महीने के लिए पाबंद किया गया है।

 

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबमऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…